पुलिस की नाकामी

By: Aug 13th, 2018 12:05 am

मानसी जोशी

मुंबई आतंकवाद विरोधी दस्ते ने शहर में की कार्रवाई में एक घर से 8 देसी बम बरामद किए हैं। समाचारों से पता चला है कि जिस घर से यह सामान मिला है, वह सनातन संस्था का कार्यकर्ता है, परंतु सनातन संस्था के वकील का कहना है कि इन बरामद बमों का सनातन संस्था और गिरप्तार किए गए कार्यकर्ता से कोई संबंध नहीं है। इससे पुलिस को सचेत होना चाहिए। मीडिया में खबर देने से पहले पुलिस को हर बात की संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। खासतौर पर सनातन संस्था के मामलों में ऐसा देखने को मिला है कि उनके कार्यकर्ताओं को हमेशा निशाना बनाने की कोशिश की जाती है। दाभोलकर पानसरे की हत्या से उनके कार्यकर्ताओं का कोई संबंध होने के पुख्ता सबूत कोर्ट में पेश करने में पुलिस नाकामयाब रही है। इस वजह से कई सालों तक कोर्ट का समय बर्बाद करने के लिए पुलिस को कई बार कोर्ट से डांट पड़ी है। अब फिर से पुरानी गलती को दोहराया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App