पूर्व पीएम के निधन पर बीबीएन में शोक की लहर

By: Aug 18th, 2018 12:02 am

नालागढ़— भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में शोक की लहर है। जगह-जगह पर शोक सभाओं का आयोजन किया जा रहा है और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देकर उनकी शांति की प्रार्थना की गई वाजपेयी के निधन पर नालागढ़ शहर का बाजार दोपहर तक बंद रहा नालागढ़ व्यापार मंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बाजार दोपहर तक बंद रखा, वहीं भाजपा मंडल नालागढ़ ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष एंव पूर्व विधायक केएल ठाकुर, मंडल अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, आशुतोष वैद्य, बहादुर खान, टेकचंद चंदेल आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए कहा कि देश ने एक महान शख्सियत को खोया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने कहा प्रदेश के विकास के लिए वाजपेयी का एक अहम योगदान रहा है और उन्हें हिमाचल से बहुत ज्यादा लगाव रहा यहां तक कि वह हिमाचल को अपना घर मानते थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक पैकेज वाजपेयी की देन है, जिसे सदा स्मरण किया जाएगा। उधर, नालागढ़ रामशहर मार्ग पर स्थित तबलीगी मरकज में जुम्मे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया, जिसमें हिमाचल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष राजबली खान, बहादुर खान, राज खान, जगन्नाथ बस्सी, संजय शर्मा, दिलेर सिंह, केके भारद्वाज, वीर सिंह, पंजाब सिंह, गुलशन चावला, अमृत लाल जैन, जगतार खान, अशरफ बंटू, नजीर, सलीम कुरैशी, गुफार खान मलिक मोहम्मद, सहित अन्य लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App