फिर फटने लगा रिज

By: Aug 17th, 2018 12:10 am

शिमला  —ऐतिहासिक रिज का अस्तित्व फिर खतरे में है। रिज के प्रभावित क्षेत्र में फिर से दरारें आने लगी हैं। हालांकि नगर निगम प्रशासन ने 14 अगस्त को आ रही दरारों को सीमेंट से भर दिया था और धंस रहे स्थल को आवाजाही के लिए भी बंद कर दिया था, मगर इस स्थल पर फिर से दरारें आने लगी हंै, जो ऐतिहासिक रिज के अस्तित्व को कभी भी मिटा सकती हैं। इस स्थल पर रिज मैदान का एक कोना पूरी तरह से बैठना शुरू हो गया है। बताते चलें कि गेयटी थियेटर शिमला के समक्ष छह वर्ष पूर्व रिज के धंसना शुरू हुआ था, जो आज भी जारी है। हर बरसात के दौरान इसे बचाने के अस्थायी समाधान अब जवाब दे रहे हैं। वर्ष 2011 के दौरान यहां का एक बड़ा भू-भाग धंस गया था, जिससे तिबेतन मार्केट में भारी नुकसान हुआ था। भू-स्खलन में एक व्यक्ति की दबने से मौत भी हुई थी। इसके पश्चात से आज तक इस स्थल के संरक्षण के लिए केवल अस्थायी समाधान ही होते आए हैं, जो बरसात में अकसर जवाब दे जाते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App