बरसात की रात… थर-थर कांपा ऊना

By: Aug 14th, 2018 12:05 am

दीवार गिरी

दौलतपुर चौक– क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर स्कूल डंगोह खास की भारी बारिश के चलते बाउंडरी वाल गिर गई। इसमें स्कूल को लाखों का नुक्सान हुआ है। प्रधानाचार्य आरसी त्यागी ने बताया कि बारिश के चलते स्कूल की लगभग 80 फीट बाउंडरी वाल गिर गई, जबकि लगभग 100 फीट दीवार एक तरफ को झुक गई है और जगह-जगह दरारें आ गई हैं।

चिंतपूर्णी में गिरे ल्हासे, रोड बंद

चिंतपूर्णी- रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश से भरवाईं से तलवाड़ा मार्ग बुरी तरह क्षति ग्रस्त हुआ है। कई स्थानों पर सड़कों पर ल्हासे आ गिरे है। धर्मसाल महंता खा, बधमाना, जोड़वड़, दौलतपुर चौक, स्वाणा सड़कें बंद हो गई है। धलवाड़ी गांव में बालकृष्ण की पशुशाला पर लहासा गिरने से पशुशाला को नुकसान हुआ है। वहीं, पशुशाला पर ल्हासा गिरने से पशुशाला को नुकसान हुआ है। पशुशाला में बंधे पशु बाल-बाल बच गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App