बाढ़ से स्कीबा में एनएच-5 ठप

By: Aug 8th, 2018 12:05 am

रिकांगपिओ – सोमवार शाम से किन्नौर जिला में बारी बारिश दर्ज की जा रही है। किन्नौर के कई स्थानों पर बाढ से सड़क मार्गो के बरूध होने के साथ-साथ पेयजल व सिंचाई कूहलों के क्षतिग्रस्त होने की सूचनाएं प्राप्त हुई है।  स्कीबा के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पाचं के पूरी तरह क्षतिगस्त होने से अबरूध मार्ग के दौनों और बारी संख्या में वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है।स्कीबा नाला में बाढ का पानी इतना अधिक दर्ज किया जा रहा है कि लोग उसे पैदल पार नहीं कर पा रहे है। हिमाचल पथ परिवहन  निगम की कई बसे अबरूध मार्ग के दूसरी और फंसी पडी है। निगम के अधिकारी का कहना है कि लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए अबरूध मार्ग के दूसरी और फंसे बसे को वहां से आगे चलाया जा रहा है। इसी तरह टिकू नाला, ठंगी, मूंरग, लंबर, शासो, यूला नाला, टांगटोगचे नाला आदि कई स्थानों पर भी बाढ आने की सूचाना प्राप्त हुई है। सोमवार शाम को शासो नाला में बाढ आने से रोपा संपर्क सड़क अबरूध होने से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसे अपने गन्तव्य स्थानों तक नहीं पंहुच पाई। जिला किन्नौर में बीते कुछ दिनों से हो रही बारी बारिश के कारण नदी नालो का जल स्तर बढ़ने से पेयजल आपूर्ति में भी बाद उत्पन हुई है। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ को आपूर्ति की जाने वाली पेय जल स्त्रोंत में अत्यधिक सिल्ट आने से रिकांगपिओ की पेयजल आपूर्ति  दो दिनों से बांधित है। रिकांगपिओ में दो दिनों से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। नतीजन रिकांगपिओ में पेयजल संकट गहराने लगा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App