बारिश का कहर…साधुपुल में पुल टूटा

By: Aug 14th, 2018 12:10 am

 कंडाघाट —कंडाघाट-चायल मार्ग पर स्थित साधुपुल पर बना पुल भारी बारिश के चलते टूट गया। इस कारण यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्ण रूप से बंद हो गया।  इस पुल के टूट जाने के चलते पर्यटन नगरी चायल सहित इसके साथ लगती सात पंचायतों व शिमला  का भी  संपर्क सोलन जिला से टूट गया। जानकारी के अनुसार रविवार रात्रि से हो रही भारी बारिश के चलते अश्वनी खड्ड में जलस्तर बढ़ गया। जल स्तर बढ़ जाने के चलते अश्वनी खड्ड ने रौद्र रूप धारण कर लिया। जिसके चलते साधुपुल में बनाया गया नया पुल भी इस की चपेट में आ गया। यह पुल नदी के पानी को सह नहीं सका, जिसके चलते नदी में बने इस पुल का एक हिस्सा  ही टूट गया। 1904 में साधुपुल में बने इस पुल का निर्माण ब्रिटिश कं पनी द्वारा किया था लेकिन कुछ साल पहले इस पुल पर से एक सेब के ट्रक गुजरने के दौरान ये पुल टूट गया था। इसके बाद कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभ्रद सिंह द्वारा इसका उद्घाटन किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App