बारिश के डंगा गिरा,दो लाख का नुकसान

By: Aug 5th, 2018 12:10 am

बंगाणा  —बंगाणा उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत धुंधला के गांव कुसान रणौतां में हुई भारी बारिश के चलते नुकसान हुआ है। इस बारिश के चलते अर्जुन सिंह पुत्र जगत राम निवासी कुसान रणौतां द्वारा अपने घर की सुरक्षा के लिए लगाया गया डंगा गिर गया। वहीं, डंगे के साथ ही बने उनके शौचालय भी गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं। इसमें करीब दो लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। जानकारी के अनुसार कई दिनों से क्षेत्र में हो रही बारिश से अर्जुन सिंह द्वारा लगाया गया डंगा गिर गया। हालांकि इस दौरान कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन पीडि़त परिवार को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि बारिश इस तरह से ही कहर बरपाती रही तो भविष्य में यह समस्या और गंभीर हो जाएगी। उन्होंने सरकार,प्रशासन से आग्रह किया है कि इस ओर उचित कदम उठाए जाएं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App