बारिश ने गिराए 60 पेड़

By: Aug 14th, 2018 12:05 am

 शिमला -राजधानी में भारी बारिश से कई पेड़ उखड़ गए। सोमवार को हुई शिमला शहर में 60 से अधिक पेड़ गिरे हैं। कई पेड़ गिरने की कगार पर है। वहीं कई जगह भवनों को भी पेड़ों से खतरा पैदा हो गया है। शिमला शहर में सोमवार को हुई भारी बारिश से हुए भू-स्खलन की चपेट में कई पेड़ भी आ गए। रात से ही शहर में पेड़ों के गिरने का सिलसिला शुरु हो गया। सोमवार को दिन तक शिमला में 60 के करीब पेड़ उखड़ चुके थे। शहर में सबसे ज्यादा पेड़ कैथू वार्ड में गिरे हैं। यहां गवाही में 15 से 20 पेड़ गिरने की सूचना है। शिमला के जाखू व बेनमोर वार्ड में भी भारी संख्या में पेड़ गिरे हैं। इससे शहर के जाखू व बैनमोर वार्ड में में लिंक रोड़ भी बंद हो गए। यहां जाखू के समीप टिटला हाउस के समीप करीब आठ पेड़ गिर गए हैं। इससे जाखू मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। यहां पेड़ साथ में लगते अफसरों के सरकारी आवासों की ओर भी गिरे है, गनीमत रहा है कि इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहीं एक पेड़ इसी मार्ग पर फाइव बैंच के आगे गिरा है। इससे जाखू मंदिर को वाहनों की आवाजाही बाधित रही। इससे सैलानी भी यहां वाहनों से नहीं पहुंच पाए। वहीं बैनमोर वार्ड में भी 16 पेड़ गिरे हैं। यहां पर हैनाल्ट स्कूल के समीप करीब 12 पेड़ गिर गए हैं। यहां चार-पांच पेड़ पहले भू-स्खलन से गिरे और इसके बाद इनकी चपेट में कई पेड़ आ गए। हालांकि यहां हैनाल्ट परिसर में एक पुराने मकान की छत के एक हिस्से पर गिरा, लेकिन इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इसी वार्ड में मच्छीवाली कोठी के समीप भी चार पेड़ एक साथ गिरे हैं। पेड़ों के गिरने से नवबहार-रामचंद्रा- रिचमाउंट सड़क पूरी तरह से बंद हो गई है। पेड़ों के गिरने की सूचना मिलते ही कर्मचारियों को इन पेड़ों के काटने का काम में लगाया गया। एसडीएम नीरज चांदला ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App