मोदी सरकार ने बढ़ाया देश का मान

By: Aug 14th, 2018 12:05 am

 घुमारवीं —विधायक राजेंद्र गर्ग ने मरहाणा में दि दुर्गा कृषि सेवा सहकारी सभा समिति के भवन का उद्घाटन कर लोगों को सौगात दी। जबकि पंतेहड़ा पंचायत के पट्टा रनौतां गांव में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर विधायक ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी नीतियों के बारे अवगत करवाया तथा लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। विधायक गर्ग ने पंतेहड़ा श्मशानघाट के विस्तार को 1.50 लाख रुपए देने की घोषणा की। विधायक राजेंद्र गर्ग ने कहा कि मोदी सरकार में देश का मान बढ़ा है। भाजपा सरकार ने लोगों को सुशासन दिया है। भाजपा सरकार पर लोगों का विश्वास बढ़ा है। जिससे आगामी लोकसभा चुनावों में एनडीए सरकार रिपीट होगी। चुनावों में हिमाचल प्रदेश में भाजपा इतिहास दोहराएगी तथा चारों सीटों पर विजय पताका फहराएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं का लोगों को लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना से करोड़ों बेघरों को घर मिले हैं। प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से करोड़ों लोग व किसान लाभान्वित हुए हैं। विधायक गर्ग ने कहा कि घुमारवीं चुनाव क्षेत्र में लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से हल किया जा रहा है। पानी, सड़कों, शिक्षा व स्वस्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। घुमारवीं सिविल अस्पताल में पिछले दिनों चल रही चिकित्सकों की कमी को दूर किया है। उन्होंने कहा कि लोगों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। घुमारवीं के चहुंमुखी विकास के लिए वह प्रयत्नशील हैं। इस मौके पर रमेश वर्मा, नवीन शर्मा, राजेश ठाकुर,  गायत्री देवी, मदन धीमान, रमेश ठाकुर, सुरजीत, कश्मीर सिंह, देवराज रणौत, ज्ञान चंद, सतीश कुमार, केहर सिंह, पृथी सिंह, लेखराज, विजय, ब्रह्मदास, हेमराज, अमृत शर्मा, हंसराज, बख्शी  राम, विजय व मेहताब सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App