यहां-यहां बद रहेगी बिजली

By: Aug 5th, 2018 12:05 am

चिंतपूर्णी – 132 केवी सब-स्टेशन के आवश्यक रखरखाब व मरम्मत कार्य के चलते सोमवार और मंगलवार को चिंतपूर्णी व अंब क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेंगी। इस दौरान सुबह सुबह एक से सायं पांच बजे बिजली बंद रहेगी। यह जानकारी भरवाईं सब-डिवीजन के एसडीओ देवराज बंसल ने दी।

ऊना -132 केवी सब-स्टेशन देहरा में सामयिक निरीक्षण कार्य के चलते विद्युत सब-स्टेशन देहरा, अंब, गगरेट, ऊना, टाहलीवाल में छह अगस्त को सुबह दस से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता सुभाष चंद धीमान ने दी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

ऊना – 11 केवी ऊना-4 फीडर की मुरम्मत व उचित रखरखब के चलते 5 अगस्त को विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यह जानकारी सहायक अधिशाषी अभियंता ई. यशविंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इसके चलते हमीरपुर रोड, मेन बाजार में दोपहरदो बजे से सांय छह बजे तक बिजली बंद रहेंगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

जोल -विद्युत बोर्ड चौकीमन्यार के अंतर्गत आने वालों गांवों में छह अगस्त सोमवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेंगी। विद्युत उपमंडल चौकीमन्यार से मेहर चंद काजला ने बताया कि इस दिन 132 केवी लाइन की मरम्मत के चलते देहरा से बिजली बंद रहेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App