युग पुरुष के लिए दुआएं करते रहे लोग

By: Aug 17th, 2018 12:05 am

कुल्लू  —गुरुवार दोपहर बाद हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की खबर के बाद यहां जिला भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है। गुरुवार देर शाम को यहां पार्टी कार्यालय में भाजपा के कार्यकर्ता व पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित हुए और सभी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर फूल अर्पित किए। इस दौरान भाजपा नेताओं की आंखे  नम थीं। वहीं, हर नेता उनके साथ बिताए पलों को याद कर रहा था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दुख जताते हुए यहां जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा ने कहा कि उनके साथ जो भी पल बिताने को मिला। उसे वह भूल नहीं सकते है।  प्रदेश महामंत्री राम सिंह ने भी उनके साथ बिताए पलों को साझा किया। इस दौरान जिला कुल्लू मंडल के अध्यक्ष विजेंद सेन, महामंत्री अमर ठाकुर, दानवेंद्र सिंह, मनु ठाकुर, राजंद्र शुक्ला, तरुण विमल, गोपाल वधवा, आनी व बंजार के भाजपा के पदाधिकारी, कुलदीप नैयर, बब्बू सहित जिला कुल्लू व कुल्लू मंडल के तमाम पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App