लॉर्ड्स में रेडियो बेचते दिखे अर्जुन तेंदुलकर 

By: Aug 12th, 2018 12:04 am

नई दिल्ली— पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर लगातार चर्चाओं में हैं। श्रीलंका दौरे पर अंडर-19 टीम के लिए डेब्यू करने वाले अर्जुन के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह ने शेयर की है। भज्जी की इस तस्वीर में अर्जुन रेडियो बेचते दिखाई दे रहे हैं। फैंस के बीच टर्बनेटर नाम से मशहूर इस ऑफ स्पिनर ने तस्वीर के साथ लिखा देखो, लॉर्ड्स में कौन रेडियो बेच रहा है। जल्दी करो 50 बिक चुके हैं, कुछ ही बाकी रह गए हैं। हरभजन सिंह फिलहाल इंग्लैंड और भारत के बीच जारी टेस्ट सीरीज में कमेंट्री कर रहे हैं…


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App