लोकसभा चुनावों को ऊना कांग्रेस तैयार

By: Aug 17th, 2018 12:05 am

ऊना —2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस से जो भी प्रत्याशी होगा, उसकी जीत के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूरी तरह से तैयार है। यह बात ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कही। रायजादा गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊना की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष हजारी लाल धीमान ने की, जबकि जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक शर्मा विक्कु विशेष उपस्थित रहे। सतपाल रायजादा ने कहा कि लोकसभा चुनावों में हाइकमान में जिसे भी हमीपुर संसदीय क्षेत्र का टिकट देगी, ब्लॉक कांग्रेस उसकी जीत के लिए कार्य करेगी। प्रत्याशी को जिताने के लिए दिन-रात मेहनत की जाएगी। इसी के मद्देनजर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को मजबूत करने के साथ-साथ विस्तार भी किया जा रहा है। सतपाल रायजादा ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर झूठ बोलने में माहिर हैं।  उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को नए-नए झूठे सपने दिखाते हैं। रायजादा ने कहा कि अभी तक तलवाड़ा तक रेल लाइन पहुंची नहीं और अब हमीरपुर में रेललाइन पहुंचाने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ का सहारा लेकर अबकी बार सीट हासिल नहीं कर सकती। खुद को गरीबों को मददगार कहने वाली केंद्र सरकार ने महंगाई बढ़ाकर आम आदमी से विश्वासघात किया है। रायजादा ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र भाजपा भूल जाएं कि इस बार सीट जीत लेगी। अबकी बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की सीट कांग्रेस की झोली में जाएगी।   इस अवसर पर पीसीसी सचिव संजीव कंवर, यूथ ब्लॉक अध्यक्ष राहुल मैनन, सेवादल महिला अध्यक्ष राणो देवी, रमेश ठाकुर, नीतू, पाल भटोली, सोम सिंह अटवाल, हरिकेश काला, रोहन द्विवेदी, रोहित भारद्वाज, विवेक ठाकुर, संदीप कपिला, मोहन लाल बिट्टू, कुमार गौरव, सौरव बाबा, शिव सहोड़, जसवीर कौर, हरमेश, रवि बस्सी, राजेश धारी, राजेश पुरी, सुलिंद्र सिंह शिंदू, सोमनाथ, पंकज, सुरेंद्र, वरुण पुरी, प्रदीप व रोहित सहित अन्य उपस्थित रहे।

कार्यकर्ता सम्मेलन पर जताई खुशी

विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने बैठक के दौरान तृष्मा होटल में आयोजित हुए सफल जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन पर खुशी जताई। इसके लिए विधायक ने ऊना सदर की जनता सहित जिला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ता सम्मलेन में उत्साह दिखाते हुए उपस्थिति दर्ज करवाई, उससे साफ है कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत पक्की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App