वीलचेयर पर बैठकर एक्टिंग नहीं करनी थी

By: Aug 10th, 2018 12:08 am

अनिल कपूर और श्रीदेवी एक ही परिवार के सदस्य होने से पहले फिल्मों में को-स्टार रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में ‘लम्हें, ,जुदाई’ और ‘मिस्टर इंडिया’ जैसी फिल्में शामिल हैं, लेकिन बहुत कम ही लोगों को पता है कि एक फिल्म में अनिल कपूर ने श्रीदेवी के साथ काम करने से मना कर दिया था। शायद आपको नहीं पता हो, लेकिन फिल्म ‘चांदनी’ में ऋषि कपूर वाला रोल पहले अनिल कपूर को ऑफर किया गया था।  इस बारे में एक हालिया इंटरव्यू में अनिल कपूर ने खुलासा किया। कि वह वीलचेयर पर बैठकर ऐक्टिंग नहीं करना चाहते थे। फिल्म में लीड कैरेक्टर का ऐक्सिडेंट हो जाता है और इसके बाद उसे कई सीन्स में वीलचेयर पर बैठकर एक्ट करना था। इसी बात पर अनिल कपूर ने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था। उस समय अनिल कपूर खुद को वीलचेयर पर बैठा नहीं देखना चाहते थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App