शूटिंग और सावन महीने ने बढ़ाई रौनक

By: Aug 13th, 2018 12:05 am

कुल्लू -पर्यटन एवं धार्मिक स्थल से मशहूर जिला कुल्लू में मौजूदा दिनों में बालीवुड की शूटिंग सावन महीने ने रौनक बढ़ा दी है, हालांकि जुलाई माह आते ही जैसे ही बरसात का आगाज हो गया था तो यहां पर सनाटा पसरना शुरू हो गया था, लेकिन हाल ही में जिला के रायसन में ‘दे दे प्यार दे’ बालीवुड फिल्म की शूटिंग का आगाज हो गया है और माया नगरी मुंबई से फिल्मी हस्तियां यहां पर पहुंची है, जिससे रौनक बढ़ी हुई है।

बच्चों को सिखा रहे आत्मरक्षा के गुर

शख्सियत

जिला कुल्लू के बच्चों को आत्म सुरक्षा के गुर सिखाने में सैनसई हरीश शर्मा कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बच्चों को निःशुल्क कराटे प्रशिक्षण देने में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे है। हरीश शर्मा कुल्लू से संबंध रखते हैं। वहीं, इसके साथ-साथ सामाजिक कार्य में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चत कर रहे हैं। हरीश शर्मा राष्ट्रीय संस्था से मान्यता प्राप्त कराटे कोच भी हैं। वहीं, युवाओं को नशे से दूर रहने का भी आह््वान कर रहे हैं।

ईको फ्रेंडली मार्केट की रिपोर्ट मांगी

एनजीटी ने पर्यटन स्थल मढ़ी में बन रही ईको फ्रेंडली मार्केट की प्रगति रिपोर्टर मांगी। अब तक मार्केट का कितना काम किया गया है और कितना काम शेष रह गया, इसकी तमाम रिपोर्ट मांगी गई है। यह ईको फ्रेंडली मार्केट सात करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से बन रही है। यहां पर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतरीन सुविधा प्रदान होगी। ईको फ्रेंडली मार्केट को तैयार करने के लिए पहले जुलाई 2018 निर्माण कार्य का लक्ष्य था, लेकिन अभी निर्माण कार्य काफी रह गया है।

सेब बना पर्यटकों की पहली पसंद

बता दें कि जिला कुल्लू में सेब सीजन शुरू हो गया है। कुल्लू का सेब बाहरी राज्यों में भी दस्तक दे गया है। वहीं, कुल्लू-मनाली घूमने आने वाले पर्यटक भी फ्रूट्स में सेब की डिमांड ही कर रहे हैं। अच्छी क्वालिटी का सेब अच्छे रेट पर बिक रहा है।

कुल्लू में हेल्पलाइन नंबर

  पुलिस-100      चाइल्ड हेल्पलाइन 1098  गुडि़या हेल्पलाइन 1091

 होशियार हेल्पलाइन-1090    एंबुलेंस – 108   जननी सुरक्षा योजना 102

अन्य महत्त्वपूर्ण फोन नंबर कोड (०१९०२)

 उपायुक्त – 222727  पुलिस अधीक्षक – 224700   एसडीएम 222226  सहायक आयुक्त222486 सीएमओ    223077  उपनिदेशक शिक्षा 222545  उपमंडल अधिकारी कुल्लू 222596  उपमंडल अधिकारी         आनी      1904253344  उपमंडल अधिकारी          मनाली     1902254100  उपमंडल अधिकारी          बंजार            1903-221253  विद्युत शिकायत – 222401  पानी शिकायत – 225991  उद्यान विभाग- 222479  कृषि विभाग-222215  पशु पालन विभाग-222553


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App