सर्वहितकारी स्कूल में भारत माता का पूजन

By: Aug 16th, 2018 12:02 am

 तलवाड़ा— भारत भूमि पर आक्रमण करने का दुरूसाहस पहली बार सिकंदर ने किया था चाणक्य और चंद्रगुप्त की दूरदृष्टि ने उसे भारत से भगा कर उसके स्वप्न को चूर-चूर कर दिया। उपरोक्त विचार मंगलवार को एसडी सर्वहितकारी विद्या मंदिर तलवाड़ा में अखंड भारत संकल्प दिवस पर भारत माता पूजन दौरान प्रिंण् देशराज शर्मा ने व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि सातवी शताब्दी से लुटेरों और आक्त्रमणकारियों की यहां बाढ सी आ गई परंतु देश के क्रांतिकारियों की सिंह गर्जना ने उन्हें वेशक भगा दिया था, परंतु वह अताताई सारे भारत में अपने डंक छोड़ते गए। प्रिं. शर्मा ने कहा कि 14 अगस्त की आधी रात को यूनियन जैक उतरने के साथ ही भारत को चीर कर दो टुकडे कर दिए थे। उन्होंने आह्वान किया कि आज का दिन चिंतन, मनन व इतिहास को जानने का दिन है तथा अपने नेताओं का रावी का संकल्प जिसे पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 31 दिसंबर की आधी रात को रावी के किनारे करवाया था वहीं महात्मा गांधी का वह स्वप्न जब वह कहा करते थे कि भारत को दो भागों में बांटना अराजकता फैलाना है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App