सिकुआ नामक पेड़

By: Aug 12th, 2018 12:05 am

बच्चो!  आपने कई पेड़ देखें हैं , लेकिन क्या आपने ऐसा पेड़ देखा है जिसके पेड़ का व्यास 12 मीटर का है।

आओ, आज हम तुम्हें दुनिया के बड़े-बड़े पेड़ों के बारे में बताते हैं। अमरीका के कैलिफोर्निया राज्य के सियेरा नेवादा ढलानों पर सबसे बड़े पेड़ को देखा जा सकता है। ग्रेट सिकुआ नामक यह पेड़ सिकुआ डेंड्रान वंश का है और इसका जातिगत नाम जाइगे स्टिअम है।

इस सबसे अधिक मोटे पेड़ का व्यास 12 मीटर तथा कुल ऊंचाई 82 मीटर है। भूमि से 54 मीटर की ऊंचाई पर इसका तना 4 मीटर मोटा है और इसकी सबसे लंबी शाखा की लंबाई 42.3 मीटर तथा व्यास 1.8 मीटर है।

इसके तने का कुल आयतन 1401.84 घन मीटर है। अमरीका के सिकुआ राष्ट्रीय पार्क में इस प्रकार के 300 से अधिक पेड़ हैं। इनमें से कुछ का नाम अमरीका के प्रसिद्ध

व्यक्तियों के नाम पर रखा गया है। इसकी लकड़ी हल्की-सीधी और मुलायम होती है। इसकी इमारती लकड़ी बहुत टिकाऊ होती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App