सेवादल कार्यक्रमों की फीडबैक लेगा हाईकमान

By: Aug 13th, 2018 12:01 am

शिमला – हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सेवादल को सौंपे गए दो कार्यक्रमों में संगठन ने खुलकर अपना दम दिखाया है। लंबे समय से इस तरह के कार्यक्रम सेवादल को नहीं मिले थे, जिसमें वह अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर पाता। हाल ही में नए जोश से लबरेज कांग्रेस सेवादल तिरंगा यात्रा निकालने के बाद और ज्यादा उत्साहित है। सेवादल को सौंपे इन कार्यक्रमों में उसका प्रदर्शन किस तरह का रहा है और कैसे वह आगे की रणनीति पर काम करेगा, इन सभी पर चर्चा के लिए प्रदेश मुख्य संगठक अनुराग शर्मा दिल्ली गए हैं। सूत्रों के अनुसार वहां सेवादल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सभी राज्यों से फीडबैक लेगी, जिसमें हिमाचल प्रदेश का सेवादल संगठन भी अपनी प्रोग्रेस बताएगा। मंडी में तिरंगा यात्रा की सराहना कांग्रेस के बड़े नेताओं ने भी की है। सेवादल ने प्रदेश में हर महीने के आखिरी रविवार को झंडा दिवस मनाने का कार्यक्रम भी चलाया है। इसके साथ ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारियों की परफार्मेंस का आकलन इन कार्यक्रमों में किया गया है। सेवादल के कार्यक्रमों की फीडबैक राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई लेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App