स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल सीएम देंगे संदेश

By: Aug 14th, 2018 12:01 am

शिमला — स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत का प्रदेशवासियों के नाम संदेश आकाशवाणी शिमला से 14 अगस्त को शाम 7ः05 बजे प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का संदेश प्रसारित होगा। एफएम शिमला, हमीरपुर व धर्मशाला से भी राज्यपाल व मुख्यमंत्री के संदेश प्रसारित किए जाएंगे। दूरदर्शन शिमला से राज्यपाल व सीएम के संदेश 15 अगस्त को सुबह नौ बजे प्रसारित किए जाएंगे। अन्य टेलीविजन न्यूज से भी ये संदेश 14 अगस्त को प्राइम टाइम में प्रसारित किए जाएंगे। प्रदेश के केबल टीवी नेटवर्क पर भी राज्यपाल व मुख्यमंत्री के संदेशों का प्रसारण होगा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App