हर वर्ग से जोड़ी जाएंगी दस महिलाएं

By: Aug 16th, 2018 12:05 am

बिलासपुर —भाजपा जिला महिला मोर्चा की बैठक बिलासपुर के परिधि गृह में हुई। बैठक में प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष इंदु गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा की जिलाध्यक्ष ऊषा ठाकुर ने की। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी बिलासपुर भीम चंदेल व बीना शर्मा आदि उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव का विशेष ध्यान मुद्दा रहा। केंद्र की सरकार को ध्यान में रखते हुए इंदु गोस्वामी ने कहा कि जिस तरह 2014 के लोकसभा के चुनाव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर काम किया है और केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने उसी सक्रियता के साथ 2019 के लोकसभा के चुनावों की तैयारी में महिलाएं जुटेंगी। प्रदेश अध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि प्रत्येक बूथ पर 10 महिलाओं को हर वर्ग से जोड़ा जाएगा। आने वाले समय में प्रदेश में महिला मोर्चा की रैली भी की जाएगी, जिसमें एक लाख महिलाएं भाग लेंगी। इंदु गोस्वामी ने कहा कि संगठन में महिलाओं को उचित मान-सम्मान तथा सरकार में उचित  भागीदारी मिले इसके लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी। बैठक को जिला अध्यक्ष उषा,  भीम चंदेल, सुरेश,  भुवनेश्वरी लुंबा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर महामंत्री  भुवनेश्वरी, कोषाध्यक्ष प्रोमिला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजीत, सुरेश, रक्षा ठाकुर, रचना, मंडल अध्यक्ष सीमा शर्मा, सुषमा, सुमन कपिल, रामेश्वरी, जगतंबा, गायत्री, निशा, सरोज, कुलविंद्र, लक्ष्मी नड्डा, इंद्री देवी, चंपा, अमिता, सुमुद्री, सुलोचना, राजकुमारी, पूनम, सुशीला, कमला, इंदु व कमलेश आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App