191 सड़कें बंद

By: Aug 15th, 2018 12:20 am

शिमला— प्रदेश में भारी बारिश के बाद जनजीवन अभी भी पटरी पर नहीं लौट पाया है। राज्य में जगह-जगह हुए भू-स्खलन व पेड़ गिरने से अधिकांश सड़कें अभी भी यातायात के लिए बाधित हैं। हालांकि अवरुद्ध पड़े मार्ग बहाल करने के लिए कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। बावजूद इसके राज्य की 495 सड़कें अभी भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ी हैं। प्रदेश में सबसे अधिक सड़कें डलहौजी में अवरुद्ध पड़ी हैं। यहां 83 सड़कें अभी भी बंद पड़ी हुई हैं। सोलन में 74 और मंडी जोन में 76 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। पीडब्ल्यूडी द्वारा मंगलवार शाम तक 304 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करने का दावा किया जा रहा है। विभाग ने बुधवार तक 157 और 34 सड़कें गुरुवार तक बहाल करने का दावा किया है।  प्रदेश में रविवार रात और सोमवार सुबह मूसलाधार बारिश हुई थी। भारी बारिश के चलते राज्य में 923 के करीब सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई थीं। भारी बारिश के चलते राज्य के कई स्थानों में मुख्य मार्गों पर बड़ी मात्रा में लैंडस्लाइड हुआ है। कई मार्ग धंसने के कारण यातायात अवरुद्ध पड़ा हुआ है, जिससे पीडब्ल्यूडी को करोड़ों की चपत लगी है। प्रदेश में भारी बारिश के चलते आईपीएच विभाग को भी काफी नुकसान हुआ है। मंगलवार को भी विभाग की 2400 के करीब पेयजल स्कीमें प्रभावित रहीं। भारी बारिश से आईपीएच विभाग को अभी तक 124 करोड़ की चपत लग चुकी है।

बंद रही सड़कें

जोन       सड़कें

सोलन     74

शिमला    28

रामपुर-किन्नौर 50

नाहन      27

रोहड़ू      13

मंडी       76

जोगिंद्रनगर            10

कुल्लू      30

हमीरपुर   9

बिलासपुर 29

ऊना       1

पालमपुर  21

डलहौजी  83

नूरपुर      44

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App