छैला में स्कार्पियो गिरी, तीन की हालत नाजुक

By: Apr 15th, 2019 3:03 pm

ठियोग। ठियोग उपमंडल में छैला पुलिस चौकी के अंतर्गत कलींड गांव के समीप एक स्कॉर्पियो करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इसमें चालक समेत 3 लोग सवार थे। तीनों गम्भीर रूप से जख्मी हुए हैं और उन्हें आईजीएमसी रैफर किया गया है। एक की हालत नाजुक बताई गई है। तीनों कलीड गांव के रहने वाले हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक माहोरी में शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। रविवार देर शाम कलींड में अचानक उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसमें विकास (24),कपिल(22) और योगराज (22) घायल हो गए।गाड़ी को विकास चला रहा था। स्कॉर्पियो को खाई में देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए ठियोग अस्पताल पहुंचाया,जहां से उन्हें आईजीएमसी रैफर किया गया। पुलिस के मुताबिक कपिल की हालत नाजुक है। ठियोग पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी कुलविन्दर ने हादसे की पुष्टि की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App