‘हिमाचल की आवाज’ बनने का मौका

By: May 16th, 2019 12:02 am

शिमला में अग्रणी मीडिया गु्रप ‘दिव्य हिमाचल’, 30 मई को लेगा ऑडिशन, राजधानी के युवाओं में दिख रहा है खासा उत्साह

शिमला -प्रदेश का अग्रणी मीडिया ग्रुप ‘दिव्य हिमाचल’ संगीत के शौकीनों के लिए सुुनहरा अवसर  व मंच लेकर आ रहा है। हिमाचल की आवाज के ऑडिशन  को  लंबा इंतजार कर रहे संगीत प्रेमियों के प्रतिक्षा की घडियां खत्म होने वाली हंै। ‘दिव्य हिमाचल’ संगीत शौकीनों के लिए हिमाचल की आवाज-संगीत प्रतियोगिता के माध्यम से बड़ा मंच प्रदान करने जा रहा है। इसके लिए शिमला  में ऑडिशन 30 मई को हांेगे। ऐसे में संगीत प्रेमी इस मंच केे माध्यम से अपने सपनेे साकार करने के लिए लंबी उड़ान भर सकते हैं। शिमला में संगीत में रुचि रखने वाले युवा ऑडिशन को लेकर खासे उत्साहित हंै। इसका अंदाजा इससे बखूबी लगाया जा सकता है कि ‘दिव्य हिमाचल’ द्वारा ऑडिशन की तिथियां निधार्रित करते ही युवा ऑडिशन से संबंधित जानकारियां हासिल करने के लिए शिमला कार्यालय में संपर्क  करने लगे हंै। शिमला मंे बीते वर्ष भी युवाओं ने हिमाचल की आवाज ऑडिशन में बढ़-चढ़कर भाग लिया था। युवाओं का उत्साह देखकर सीजन-7 के ऑडिशन मेंं भी काफी संख्या मंे प्रतिभागियोंं के उमड़नें की उम्मीदें लगाई जा रही हैं। ‘दिव्य हिमाचल’ हमेशा से ही खास कर युवाओं के सपने को साकार करने के लिए अवसर देता आ रहा है।  इस कड़ी में ‘दिव्य हिमाचल’ द्वारा संगीत प्रेमियों के लिए हिमाचल की आवाज सीजन-7 लेकर आ रहा है, जिसके द्वारा संगीत शौकीन अपने सपनों को साकार करने के लिए उडान भर सकते हैं। शिमला में हिमाचल की आवाज सीजन-7 के लिए आखिरी चरण का ऑडिशन होगा। इसके पश्चात प्रतियोगिता का अगामी चरण शुरू हो जाएगा।

जल्द निर्धारित होगा ऑॅडिशन स्थल

शिमला मेंं जल्द ही ऑडिशन स्थल निधार्रित किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी ऑडिशन स्थल की जानकारी हासिल करने के लिए ‘दिव्य हिमाचल’ के अंक पढ़ते रहे, जिसमें जल्द ही ऑडिशन स्थल की पूर्ण जानकारी दी जाएगी।

ऑडिशन के लिए आवश्यक जानकारी

हिमाचल के ऑडिशन जूनियर व सीनियर वर्ग में होगे। जूनियर वर्ग की  आयु सीमा आठ से 16 वर्ष निधारित की गई है, जबकि 17 वर्ष से ऊपर की आयु के प्रतिभागी सीनियर वर्ग ऑडिशन दे सकते हैं। ऑडिशन के लिए पंजीकरण ऑडिशन स्थल पर ही होगा। पंजीकरण 30 मई को सुबह दस बजे से आरंभ हो जाएगा। अधिक जानकारी के लिए सपंर्क करेंः 0177-2629030, 7018004284, 9418624624, 8894674053


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App