ऊना ने कब्जाई ओवरऑल ट्रॉफी

By: Oct 20th, 2019 12:06 am

रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में 30 होनहारों ने दिखाया हुनर

ऊना – डीएवी सेंटनेरी पब्लिक स्कूल ऊना में अंतर राज्यस्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कमेटी प्रधान बलविंदर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाडि़यों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में कुल्लू, अंबोटा, ऊना, बिलासपुर के करीब तीस खिलाडि़यों ने भाग लिया। लड़के-लड़कियों की प्रतिस्पर्धा में 300 मीटर, 500 मीटर, 1000 मीटर, क्याड्स व इनलाइन प्रतियोगिता करवाई गई। लड़कों की 300 मीटर में गुरुदेव उन्नाव प्रथम, मयंक ऊना द्वितीय, पुष्कल ऊना तृतीय रहे। 500 मीटर में निशांत राघव, रीवांश, 1000 मीटर में राघव कुल्लू, कुलदीप ऊना, मयंक बिलासपुर ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में लड़कों ने गुरुदेव ऊना, विश्वकर्मा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। लड़कियों में 300 मीटर, 500 मीटर में वाणी ऊना, अपर्णा कुल्लू, 1000 मीटर क्याडस में पायल सकलानी ऊना, रिदम कौशल ऊना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लड़कियों में वाणी को, लड़कों में गुरुदेव को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। प्रतियोगिता में ऊना ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। टूर्नामेंट में राजकुमार, सचिन भारद्वाज व रजनी ने रैफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अतुल महाजन, सदस्य संजीव पांडा, महेंद्र सैणी, आशुतोष कुल्लू, अंजना शर्मा, डीएवी देहरा प्राचार्य  राकेश शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App