चोटिल केशव महाराज रांची टेस्ट से बाहर

By: Oct 14th, 2019 12:06 am

पुणे – भारत से पुणे टेस्ट में हारने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए एक और बुरी खबर है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट से केशव महाराज चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। केशव महाराज के कंधे में चोट लगी है, जिसकी वजह से वह रांची में तीसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे। इस टेस्ट में महाराज की जगह जॉर्ज लिंडे लेंगे। केशव महाराज को दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान दाहिने कंधे में चोट लगी थी। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App