दस गेंदों में पांच छक्के  फ्लेमिंग का तोड़ा रिकार्ड

By: Oct 21st, 2019 12:04 am

रांची। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच के दूसरे दिन रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे जैसे अनुभवी खिलाडि़यों ने शतकीय पारी खेली। इसी दौरान गेंदबाज उमेश यादव ने 10 गेंद पर 31 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में पांच छक्के लगाए। उमेश टेस्ट में सबसे तेज 30 प्लस रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। साथ ही उन्होंने 310 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। ये 10 गेंद की पारी में रिकार्ड स्ट्राइक रेट है। उमेश ने सबसे तेज 30 प्लस रन बनाने के मामले में न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग का रिकार्ड तोड़ दिया। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने 2004 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही 11 गेंद पर नाबाद 31 रन बनाए थे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App