नेशनल खेलेंगे दो हिमाचली होनहार

By: Oct 9th, 2019 12:06 am

चंबा – चंबा जिला के दो क्रिकेटर्ज का चयन राष्ट्रीय अंडर-16 प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह दोनों खिलाड़ी 11 अक्तूबर को हरियाणा में होने वाली राष्ट्र स्तर की अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचली टीम का हिस्सा बनेंगे। राज्य स्तरीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की बदौलत चंबा के भलेई के सक्षम ठाकुर तथा चंबा के जुलाहकड़ी मोहल्ले के देवेश गुलाटी का चयन राष्ट्र स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता अप्रैल में हुई थी। जिला क्रिकेट संघ चंबा के संयोजक मनुज शर्मा ने बताया कि सक्षम ठाकुर विकेटकीपर बैटसमैन तथा देवेश गुलाटी राइट आर्म लेग स्पिनर हैं। इन दोनों खिलाडि़यों ने बीते वर्ष अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन किया था। उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ी 11 अक्तूबर को हरियाणा में आयोजित होने वाली राष्ट्र स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम की ओर से हरियाणा की टीम के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। उधर, चंबा जिला के क्रिकेट खिलाडि़यों का राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने पर जिला के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों का कहना है कि चंबा जिला के खिलाडि़यों का प्रदर्शन पहले से बेहतर हुआ है। यही कारण है कि जिला के खिलाड़ी न केवल राज्य स्तरीय, बल्कि राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताओं में दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App