प्वाइंट टेबल में टॉप पर भारत

By: Oct 23rd, 2019 12:05 am

रांची – भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीन टेस्ट की सीरीज में 3-0 से हरा दिया। इस सीरीज के बाद भारतीय टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपने पहले स्थान को और ज्यादा मजबूत कर लिया। टीम इंडिया को तीन टेस्ट जीतने पर 120 अंक मिले। वह 240 अंक के स्थान पहले स्थान पर बरकरार है। इससे पहले टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज जीतने पर भी 120 अंक मिले थे। टीम इंडिया 14 नवंबर से घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज खेलने उतरेगी। तब वह दोनों मुकाबले जीतकर 120 अंक हासिल करना चाहेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App