धोनी का कमेंट्री करना हितों का टकराव

By: Nov 8th, 2019 12:06 am

नई दिल्ली – महेंद्र सिंह धोनी के करीबी सूत्रों के अनुसार, पूर्व भारतीय कप्तान के बांग्लादेश और भारत के बीच दिन रात्रि टेस्ट मैच में कमेंट्री में पदार्पण करने की संभावना नहीं है। धोनी जुलाई में विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से भारत के लिए नहीं खेले हैं और बीसीसीआई के अनुबंधित खिलाडि़यों की सूची में शामिल हैं। करीबी सूत्र से कहा, धोनी कमेंट्री कर ही नहीं सकते। मौजूदा संविधान के अनुसार, धोनी का कमेंट्री करना हितों का टकराव होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App