मेंटली डिस्टर्ब मैक्सवेल को छह महीने की छुट्टी

By: Nov 1st, 2019 12:06 am

नई दिल्ली – आस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने क्रिकेट से छह महीने के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया है। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों की वजह से यह फैसला किया। टीम के साइकोलॉजिस्ट डाक्टर माइकल लॉयड ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल के लिए डार्सी शॉर्ट को टीम में शामिल किया गया है। लॉयड ने कहा कि ग्लेन मैक्सवेल मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। नतीजतन उन्होंने खेल से ब्रेक लेने का फैसला किया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App