हरियाणा

आम आदमी पार्टी ने रविवार को कुरुक्षेत्र से चुनावी कैंपेन का आगाज किया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद अरविंद केजरीवाल और पंजाब के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सरकार भगवंत सिंह मान ने ‘बदलेंगे कुरुक्षेत्र, बदलेंगे हरियाणा, इब्बके इंडिया को जिताना’ नारे के साथ चुनावी कैंपेन का आगाज किया। उनके साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और कु

हरियाणा में हिसार से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने रविवार को भाजपा छोडक़र कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस्तीफे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक वजहों से मैं भाजपा छोड़ रहा हूं। इस्तीफे के बाद बृजेंद्र सिंह अपने पिता और भाजपा नेता चौधरी बिरेंद्र सिंह के साथ दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली।

शिवालिक विकास मंच रायपुररानी ब्लॉक कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन रायपुर रानी में किया गया जिसमें शिवालिक विकास मंच प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन हरियाणा सरकार एडवोकेट विजय बंसल मुख्यातिथि थे। इस अवसर पर विजय बंसल के साथ तेजभान गांधी, अजय बब्बल, ओम प्रकाश भी थे, जबकि बैठक में ओमवीर नटवाल, सतपाल, प्रदीप कुमार, रोशन नंबरदार रैना, सुचा खान गढ़ी, प्रेमचंद ठाठर, दिनेश कुमार ददवाड़, राजीव नटवाल, छोटा राम खटौली, मोहम्मद असलम सहित अन्य भारी संख्या में लोगों ने विजय बंसल का बैठक में पहुंचने पर स्वागत किया। इस अवसर पर शिवालिक विकास मंच प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विजय बंसल द्वारा रायपुररानी ब्लाक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए खुर्शीद अंसारी को रायपुररानी शिवालिक विकास मंच का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को पंचकूला और करनाल के लिए इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पहले सात दिन इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा मुफ्त करने की घोषणा की।

हरियाणा के लेखन एवं मुद्रण राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार आमजन की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए नित नए विकास कार्य करवा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 3600 करोड़ रुपए की राशि से बनाई गई विभिन्न सडक़ों का शिलान्यास तथा उद्घाटन किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न परियोजनाओं को जनता के सुपुर्द किया। राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि पिहोवा के विभिन्न गांवों की सडक़ों के निर्माण तथा नवीनीकरण को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा स्वीकृत किया गया था, जिनका गुरुवार को उद्घाटन किया गया तथा उन्हें जनता को सुपुर्द किया गया।

रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी में सिह गांव के निकट बुधवार सुबह एक कार और रोडवेज बस की टक्कर में कर में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कार में सवार लोग रेवाड़ी के धरूहेरा में एक विवाह...

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कस्बे में नारी शक्ति स्कूटी वंदन यात्रा निकाली गई महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष परमजीत कश्यप के मार्गदर्शन एवं महिला मोर्चा की प्रधान गीता रिष्याण के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा को राज्य मंत्री...

लोकसभा चुनावों में भाजपा को ड्राइवर्स की नाराजगी भुगतनी पड़ेगी। भारतीय न्याय संहिता में कड़ी सजा व जुर्माने के कानून को संसद में वापस नहीं लेने पर ड्राइवर्स व वाहन चालकों में सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ गया है। सरकार के कानून वापसी के झूठे प्रचार का सीटू ने किया पर्दाफाश। संसद में बने कानूनों को वापस लेने का अधिकार संसद के पास है। गृह मंत्रालय को नही। ट्रांसपोर्ट वर्कर्स किसी बहकावे में आने वाले नहीं है। इसी के साथ आल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के आह्वान पर इंडिया गठबंधन में शामिल सभी राजनीतिक पार्टियों को ज्ञापन देने का ऐलान भी किया गया है। सीआईटीयू से संबद्ध दी ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन हरियाणा (1853) की जिला कमेटी बैठक कम्युनिटी हाल में प्रधान रफी मोहम्मद की अध्यक्षता में हुई जिसमें मनीर, सदीक मोहम्मद, धर्मवीर, रमजान, नाजिम, हरपाल सिंह, इमरान व नमन शामिल हुए।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान केंद्र, यमुनानगर द्वारा प्राकृतिक खेती पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चार व पांच मार्च 2024 का आयोजन केंद्र के सभागार में किया गया, जिसमें विभिन्न गांवों के 40 किसानों ने भाग लिया। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में डा. एनके गोयल फैकल्टी एडवाइजर, डा. अनिल कुमार को-ऑर्डिनेटर, डा. किरण खोखर मृदा वैज्ञानिक, आरआरएस उचानी, इंजिनियर कपिल द्वारा व्याख्यान दिए गए। इस प्रशिक्षण के कोर्स कोऑर्डिनेटर डा. विशाल गोयल मृदा वैज्ञानिक रहे, जिन्होंने व्यावहारिक रूप से प्राकृतिक खेती में बीजामृत, जीवामृत के प्रयोग एवं महत्व के बारे में बताया कि प्रशिक्षित होने के बाद इसे अवश्य अपनाएं। डा. अनिल द्वारा रासा