चक दे हिमाचल

मंडी की ललिता शर्मा भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में उप महानिदेशक के पद पर तैनात हुई हैं। साई में इतने बड़े ओहदे पर पहुंचने वालीं वह प्रदेश की पहली महिला हैं। ललिता शर्मा पहली जनवरी को अपना पद संभालेंगी। मंडी में इसे लेकर खुशी का माहौल है। ललिता शर्मा भारतीय खेल प्राधिकरण में इस समय एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर पूरे उत्तरी क्षेत्र को संभाल रही हैं। अब उन्हें पदोन्नति देकर उप महानिदेशक बनाया गया है, जिससे पूरे खेल जगत में खुशी की लहर है। बता दें कि ललिता शर्मा मंडी शहर के समखेतर मोहल्ले की रहने वाली हैं तथा जाने

स्पीति के लालुंग में काजा और लेह के बाद देश का तीसरा सबसे ऊंचा आइस हॉकी रिंक तैयार हुआ है। इस रिंक में बच्चों को बकायदा आइस हॉकी के प्रशिक्षण शिविर भी शुरू हो गए हैं। समुद्रतल से करीब 3300 मीटर ऊंचे इस रिंक में बच्चे आइस हॉकी की बारीकियां सीखेंगे। सोमवार को आइस हॉकी का बेसिक ट्रेनिंग कैंप का शुभारंभ एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी ने किया। इस कैंप में 60 के करीब लालूंग गांव और साथ लगते

हिमाचल प्रदेश को देशभर में सर्वश्रेष्ठ बागबानी राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रदेश को यह पुरस्कार 14वें एग्रीकल्चर लीडरशिप कॉनक्लेव-2023 के अवसर पर प्रदान किया। प्रदेश की ओर से यह पुरस्कार बागबानी सचिव सी. पॉलरासु ने प्राप्त किया।

हिमाचल प्रदेश की अंडर-19 लडक़ों व लड़कियों की नेशनल योगा प्रतियोगिता में आर्टिस्टिक योगा में हमीरपुर की निधि डोगरा ने सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का नाम देश भर में रोशन किया है। बता दें कि कोलकाता में नेशनल योगा प्रतियोगिता 18 से 22 दिसंबर तक आयोजित करवाई जा रही है। इसमें भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश की योगा टीम में सात लडक़े और सात लड़कियों की टीम का ग्रुप नेशनल प्रतियोगिता के लिए रवाना हुआ था।

नाहन: भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान व हिमाचल की बेटी रितु नेगी को बड़ा सम्मान मिला है ।रितु नेगी को केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय खेल पुरस्कारों की घोषणा में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित ...

पालमपुर - सुलाह विधानसभा के गांव गढ़बस्ती के चिराग शर्मा ने एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चिराग ने अपनी स्कूली शिक्षा डीएवी आलमपुर, इंजीनियरिंग डीएवी विश्वविद्यालय जालंधर से की है ...

बिलासपुर जिला बिलासपुर के अंतर्गत बैरीदड़ोला गांव की मीना चंदेल पत्नी सुनील चंदेल को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। मीना चंदेल को यह पुरस्कार फ्लोरीक्लचर में बेहतर कार्य के लिए मिला है।

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-शिमला  शिमला। हमीरपुर जिला के नादौन के रहने वाले स्वास्तिक शर्मा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर पहुंचे हैं। वह नादौन तहसील के लोअर अमरोह गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता तिलक राज शर्मा उद्योग विभाग में एडिशनल डायरेक्टर हैं, जबकि माता कविता शर्मा टीचर हैं।शनिवार को इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून

मनाली मनाली निवासी व भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी के सदस्य अमिताभ शर्मा ने गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के 37वें संस्करण में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्हें इस आयोजन को सफल करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने पर देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उन्हें सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की।