हिमाचल समाचार

पूर्व मंत्री मार्कंडेय को दरकिनार कर लाहुल-स्पीति कांग्रेस ने पार्टी हाई कमान को 18 दावेदारों का पैनल तैयार किया है। इस पैनल में दो स्पीति और 16 दावेदार लाहुल से शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाई कमान सर्वेक्षण के आधार पर इसी पैनल से किसी एक के नाम पर मुहर लगा सकती है। ऐसा हुआ, तो पूर्व मंत्री डाक्टर मार्कंडेय के पास बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव लडऩे का विकल्प रहेगा। इधर, कांग्रेस के बागी विधायक रवि ठाकुर के भाजपा में शामिल होने के बाद लाहुल-स्पीति कांग्रेस की राजनीति में अचान

शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करों के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। शिमला के ठियोग उपमंडल में पुलिस ने गत दिनों चिट्टे के साथ पकड़े गए एक सप्लायर के बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए छह ड्रग पेडलरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए छह ड्रग पेडलर शिमला में चिट्टा तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ठियोग उपमंडल में पुलिस ने पिछले छह माह में अब तक एनडीपीएस के 20 मामलों में 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे

हिमाचल प्रदेश में अब घर बनाना महंगा हो गया है। सरिया के दाम एकदम बढऩे से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है। पहले सीमेंट के दाम बढ़े, अब सरिया के रेट 500 से 700 रुपए तक ज्यादा हो गए है। जानकारी के अनुसार बीते कई महीनों से लगातार गिर रहे सरिया के दाम अब बढऩे शुरू हो गए हैं। सरिया की कीमतों में 500-700 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई। डीलरों का कहना है कि सरिए के बाद सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। अगर सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी हुई, तो लोगों को महंगाई की दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। सरिया के दाम अब 6500 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं।

हिमाचल हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि वेटरिनरी फार्मासिस्ट के मामले में अभी नियुक्ति क्यों नहीं दी गई है? खासकर सीधी भर्तियों के मामले में। हाई कोर्ट ने इस बारे में दो हफ्ते के भीतर राज्य सरकार को जवाब दायर करने को कहा है। यह फैसला न्यायाधीश सत्येन वैद्य की अदालत ने दिया है। पोस्ट कोड संख्या 958 (वेटरनरी फार्मासिस्ट) परीक्षा का अंतिम रिजल्ट 23 सितंबर, 2023 को लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित किया गया था। इसके बाद पशुपालन विभाग द्वारा भी दस्तावेजों की जांच पूरी करवा ली गई थी, लेकिन बीच में ग्राम पंचायत पशु सहायकों के कोर्ट जाने से कोर्ट के आदेशों के अनुसार ज्वॉइनिंग के लिए रोक लगा

सामरिक महत्त्व की भानुपल्ली-बैरी-बिलासपुर ब्रॉडगेज रेललाइन पर नयनादेवी उपमंडल में दो टनल को आपस में जोडक़र एक बड़ी टनल निर्माण की तैयारी चल रही है। इसके लिए एक रेलवे अथॉरिटी को प्रस्ताव भेजा गया है। अप्रूवल होने के बाद अगली कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। अहम बात यह है कि दोनों टनलों के मध्य 300 मीटर खाली गैप बाधा बना हुआ है। दोनों तरफ पहाड़ हैं, लिहा

साइबर ठग अब प्रदेश के स्कूलों को निशाना बना रहे हैं। शातिरों द्वारा स्कूलों में केंद्रीय जांच एजेंसियों के नाम फर्जी नोटिस भेजे जा रहे हैं। साइबर सेल शिमला की ओर से केंद्रीय जांच एजेंसियों के नाम पर फर्जी नोटिस को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है। साइबर सेल शिमला की ओर से इस बारे में स्कूलों के लिए एड़वाइजरी भी जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि स्कूलों में अगर कोई ऐसा केंद्रीय जांच एजेंसी के नाम

आज देश की बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। ऐसी कोई फील्ड नहीं जहां बेटियां काम नहीं कर रही हों। सेना से लेकर हर सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में बेटियां कार्यरत है और बखूबी अपनी जिम्मेदारी को निभा रही हैं। देश के लिए चार बार नेशनल खेल चुकी एमसीए पास मीनू शर्मा कंडक्टर बन हिमाचल पथ परिवहन विभाग में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। मीनू शर्मा मंडी शहर के समखेतर वार्ड की रहने वाली है। मीनू को हाल ही में एचआरटीसी में कंडक्टर की नौकरी स्पोट्र्स कोटे के तहत ही मिली है। मीनू तीन बार खो-खो में जबकि एक बार हॉकी में नेशनल खेल चुकी है।

राज्य सरकार ने मंडी जिला के गुटकर स्पेशल एरिया को खत्म करने का फैसला लेते हुए मंडी प्लानिंग एरिया को नए सिरे से परिभाषित किया है। नए प्लानिंग एरिया के तहत कुल 3135 हेक्टेयर क्षेत्रफल को लिया गया है, जिसमें 45648 लोगों की आबादी है। इस क्षेत्र में लैंड यूज़ आगे भी फ्रीज ही रहेगा। इससे पहले यह क्षेत्र टीसीपी नियमों के अधीन था। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के प्रधान सचिव की ओर से इस बारे में अधिसूचना जारी की गई है। गौरतलब है कि इससे पहले टीसीपी ने गुटकर स्पेशल एरिया बनाया था, जिसमें कुल नौ मोहाल शामिल किए गए थे।

लोकसभा का टिकट न मिलने पर पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह काफी खफा हुए थे और उन्होंने अपनी नाराजगी पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ भी जाहिर की थी। दिल्ली से लौटने के बाद पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह के तेवर अब नरम पड़ चुके हैं। उन्होंने अपने घर पर भाजपा पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। इससे साफ है कि उनकी नाराजगी अब दूर हो गई है। यही नहीं उन्होंने अपने घर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि जब तक सांस है, वह पार्टी के लिए कार्य करेंगे और पार्टी को मजबूत भी करते रहेंगे।