हिमाचल समाचार

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लगाया है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस विधायक दल की बगावत, महिलाओं को 1500 रुपए और ओपीएस पर झूठा नेरेटिव गढऩे की कोशिश कर रहे हैं। शिमला में प्रेस वार्ता में जयराम ठाकुर ने कहा कि मंगलवार को मुख्यमंत्री प्रेस वार्ता में आए थे। इसमें बहुत कुछ ऐसा कहा गया, जो तथ्यों से परे था। कांग्रेस पार्टी में अलग

हिमाचल में बीते विधानसभा चुनाव में बेहद करीबी मुकाबले में कांग्रेस सत्ता की दहलीज तक पहुंची थी। चुनाव के बाद खंगाले गए अंक गणित में हार और जीत का फासला एक फीसदी से भी कम वोट का था। 40 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाने वाली कांग्रेस इस चुनाव में भाजपा से 37 हजार 974 वोट ही आगे थी। हालांकि यह फासला परिणाम के बाद 15 सीटों का था। कांग्रेस को 40, तो भाजपा के हिस्से महज 25 सीटें आई थीं। विधानसभा चुनाव के समय 42 लाख 19 हजार 635 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इनमें से कांग्रेस को 18 लाख 52 हजार 504, जो कुल मतदान का करीब 43.90 फीसदी, तो भाजपा को

एसएसबी के उपमहानिरीक्षक मुकेश कुमार ने दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मेजर मैराथन 128वीं बोस्टन मैराथन पूरी कर मुकाम हासिल किया है। अप्रैल, 2024 को मुकेश कुमार की इस सफलता से सशस्त्र सीमा बल व केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी के लिए यह अत्यंत हर्ष व गौरवशाली क्षण है। मुकेश कुमार की शिकागो मैराथन के बाद दूसरी विश्व मेजर मैराथन थी। मुकेश कुमार ने शिकागो मैराथन पिछले वर्ष अक्तूबर में संपूर्ण की थी। उन्होंने वर्ष 2023 में होने वाली बोस्टन मैराथन के लिए वर्ष 2022 में भी क्वालीफाई कर लिया था, लेकिन दुर्भाग्य से मैराथन से ठीक पहले उन्हें फे्रक्चर हो गया, इसलिए वह इसका प्रयास

मंडी संसदीय सीट जहां एक और अभिनेत्री कंगना रणौत को प्रत्याशी बनाए जाने के कारण चर्चा में है, वहीं कांग्रेस की ओर से लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारने से मुकाबला कड़ा हुआ है। इसलिए इस सीट पर अब वोटिंग बिहेवियर की भी परख होगी। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि पिछले चार चुनाव से मंडी सीट पर वोटिंग ट्रेंड काफी उथल-पुथल भरा रहा है।

जिला बिलासपुर के अंतर्गत झंडूता विधानसभा क्षेत्र में इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की लीड कम करना कांग्रेस के लिए कड़ी चुनौती होगा, जिसके लिए कांग्रेस तैयार होकर मैदान में उतर गई है। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में झंडूता विधानसभा क्षेत्र से विधायक जेआर कटवाल की अगवाई में भाजपा को 18140 मतों की लीड मिली थी। इस बार झंडूता भाजपा मंडल ने 31 हजार लीड का लक्ष्य निर्धारित किया है। पिछले चुनावों की अपेक्षा इस बार भाजपा ने यहां पर करीब 30 फीसदी

प्रदेश में किसानों से फसल खरीदने को चार अपै्रल से खुले हैं केंद्र स्टाफ रिपोर्टर — शिमला प्रदेश में किसानों से गेहूं की फसल खरीदने के लिए बनाए गए गेहूं खरीद केंद्र चार अपै्रल से खोल दिए गए हैं, लेकिन दो सप्ताह बाद भी किसान गेहूं खरीद केंद्रों में फसल बेचने नहीं पहुंचे हैं। इसके

फर्जी ऐप के जरिए शातिर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। प्ले स्टोर में आठ ऐप ऐसे मिली हैं, जिनके जनिए ठग लोगों का डाटा चुरा रहे हैं। प्ले स्टोर में एक नया मालवेयर मिला है, इस नए मालवेयर से आठ ऐप प्रभावित हुई हैं। ये आठ ऐप्स लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। साइबर ठग इन ऐप के जरिए लोगों के मैसेज पढ़ रहे थे और उनका डाटा चुरा रहे थे। गूगल ने प्ले स्टोर से कुछ ऐप्स को हटा दिया है। इन ऐप में ऑटोलोक्स मालवेयर के होने की जानकारी मिली थी। इन खतरनाक ऐप की जानकारी मिलते गूगल ने इन्हें प्ले स्टोर से हटा दिया है। यह एक नया मालवेयर था, जो यूजर्स के मैसेज पढ़ रहा था और उन्हें प्रीमियम सर्विस के लिए

प्रदेश में मौसम के उतार-चढ़ाव की वजह से गत डेढ़ महीने में 90 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। इस अवधि में सबसे बड़ा नुकसान पीडब्ल्यूडी को झेलना पड़ा है। राजस्व विभाग ने नुकसान के आंकड़े एकत्र कर लिए हैं और अब इन आंकड़ों की मदद से नुकसान की भरपाई का प्रयास किया जाएगा। बड़ी बात यह है कि डेढ़ माह की इस अवधि में 131 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें सबसे ज्यादा मौतें शिमला, ऊना और सिरमौर जिला में हुई हैं, जबकि 237 लोग हादसे में घायल भी हुए हैं। बरसात में आपदा झेलने के बाद भी हिमाचल में हालात सुधरे नहीं हैं। बारिश भले ही कम हुई हो, लेकिन मकानों के जमींदोज होने का क्रम अब भी जा

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि जयराम ठाकुर कांग्रेस सरकार पर मंडी से भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं, जो पूरी तरह से निराधार हंै। उन्होंने कहा है कि मंडी जिला के साथ तो उनके कार्यकाल में भेदभाव किया गया था। केवल एक-दो चुनाव क्षेत्रों को छोड़ कर मंडी जिला के सात विधानसभा क्षेत्रों की पूरी तरह अनदेखी की गई थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने मंडी जिला में विकास कार्यों में तेजी लाई है। उन्होंने क