संयुक्त राष्ट्र की हेल्थ एजेंसी यूनाइटेड नेशन्स पॉपुलेशन फंड (यूएनएफपीए) की लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत की जनसंख्या पिछले 77 सालों में दोगुनी हो चुकी है। यह 144.17 करोड़ पहुंच चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2006-2023 के बीच 23 फीसदी बाल विवाह हुए हैं। साथ ही डिलीवरी के समय होने वाली महिलाओं की मौतों की संख्या में कमी आई है। भारत ने इस साल की शुरुआत में सबसे ज्यादा 142.5 करोड़ आबादी वाले देश चीन को पीछे छोड़ा था। 2011 की जनगणना के मुताबिक, देश की कुल आबादी 121 करोड़...

चंडीगढ़ - पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने बुधवार को शंभू रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। बॉर्डर पर नेशनल हाईवे बंद कर डटे किसान शंभू बॉर्डर के पास ही रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे पुलिस-किसानों की...

हिमाचल को दो बार प्रो. प्रेम कुमार धूमल और एक बार ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के रूप में मुख्यमंत्री देने वाले जिले के हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र का एक अपना ही अलग और रोचक इतिहास है। इस हलके की बागडोर अधिकतर समय एक ही परिवार के हाथ में रही। यही नहीं, भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले इस विधानसभा क्षेत्र में गठन के बाद 57 वर्षों में केवल तीन बार कांग्रेस के जो विधायक रहे, वेे एक ही परिवार से रहे। जानकारी के अनुसार वर्ष 1966 में भाषायी आधार पर पंजाब का तीन हिस्सों में विभाजन होने के उपरांत वर्ष 1967 में पहली बार हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव हुए। उसमें भारतीय जनसंघ के कांशीराम विधायक बने। कांशी रा

नई दिल्ली - केंद्र सरकार ने केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार (केपीकेबी) में मिलने वाले सामान पर 50 फीसदी छूट देने की घोषणा की है। इसका फायदा, केंद्रीय अद्र्धसैनिक बलों एवं दूसरे पुलिस संगठनों के सेवारत और रिटायर्ड कर्मचारियों को होगा। सीएपीएफ के अलावा, सीबीआई, एसपीजी, स्टेट पुलिस पर्सनल और ऐसे कर्मचारी, जिन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय में पांच साल या उससे अधिक समय तक सेवा की है, वे भी केपीकेबी से सामान की खरीद के पात्र हैं। देशभर में केपीकेबी के 119 मास्टर भंडार (एमबी) वेयरहाउस हैं, तो वहीं 1786 सबसिडायरी भंडार (एसबी) हैं। अफसर और उनके समकक्ष रैंक वाले, एक माह में ग्रॉसरी एवं उपभोग्य वस्तुओं पर 11 हजार रुपए से ज्यादा खर्च नहीं कर सकेंगे। अन्य रैंक और समकक्ष वालों के लिए यह सीमा 8000 रुपए तय की गई है। कैंटीन में घरेलू सामान के अलावा टीवी-फ्रिज से लेकर बाइक व कार तक मिलेगी। वेतन श्रेणी के अनुसार, दोपहिया वाहन और चार पहिया वाहनों की खरीद सीमा तय की गई है।

प्रेम संबंधों को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। एक मामले की सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने कहा है कि अगर प्रेम असफल होने पर युवक आत्महत्या करता है, तो महिला को इसका दोषी नहीं ठहराया जा सकता है। मृतक ने सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमे महिला के साथ-साथ एक अन्य व्यक्ति को भी जिम्मेदार बताया गया था। हाई कोर्ट में सुनवाई कर रहे जस्टिस अमित महाजन ने कहा कि अगर कोई कमजोर मानसिकता वाला व्यक्ति ऐसा कदम उठाता है, तो उसके लिए किसी अन्य व्यक्ति को दोषी नहीं माना जा सकता।

आईपीएल 2024 के 33वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टक्कर होनी है। यह मुकाबला पंजाब के नए होमग्राउंड मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। नवनिर्मित मैदान की पिच पावरप्ले के दौरान यानी नई गेंद से सीम मूवमेंट देती है। डेक पर...

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 19 अप्रैल यानी शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए प्रचार बुधवार शाम थम गया। गौरतलब है कि पहले चरण में देश के 21 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इस दौरान 1625 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे। चुनाव आयोग की ओर से जारी दिशानिर्देश के मुताबिक पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान होने वाले हैं, वहां चुनाव प्रचार 48 घंटे पहले यानी बुधवार शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच अलग-अलग समय पर समाप्त हो गया। इस तरह से इन संसदीय क्षेत्रों में सार्वजनिक सभा या जुलूस जैसे कई कार्यक्रमों पर रोक लग गई है।

लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों के लिए भाजपा ने प्रत्याशी तय कर जनता में जाना शुरू कर दिया है, लेकिन प्रदेश की सत्तासीन कांग्रेस की डोर अभी दिल्ली मेंं फंसी हुई है। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र की बात हो या धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की, भाजपा के प्रत्याशी नुक्कड़़ जनसभा कर रहे हंै, लेकिन कांग्रेस के नेता अपने प्रत्याशी का नाम फाइनल न होने से असमंजस में हैं कि वे किसके लिए लोगों से वोट मांगें। इस सारे सियासी माहौल में जनता का जोश भी धीमा पडऩे लगा है। हालांकि टिकट की रेस में कांग्रे

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लगाया है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस विधायक दल की बगावत, महिलाओं को 1500 रुपए और ओपीएस पर झूठा नेरेटिव गढऩे की कोशिश कर रहे हैं। शिमला में प्रेस वार्ता में जयराम ठाकुर ने कहा कि मंगलवार को मुख्यमंत्री प्रेस वार्ता में आए थे। इसमें बहुत कुछ ऐसा कहा गया, जो तथ्यों से परे था। कांग्रेस पार्टी में अलग