लाइफ

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपनी आने वाली फिल्म चमकीला के लिए 15 किलोग्राम वजन बढ़ाया है। परिणीति चोपड़ा जल्द ही फिल्म ‘चमकीला’ में नजर आएंगी। परिणीति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जिम में वर्कआउट करती दिखाई दे रही हैं। परिणीति ने बताया कि उन्होंने ‘चमकीला’ के लिए 15

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम ब्रेन विद ब्यूटी हसीनाओं की लिस्ट में शुमार है। दीपिका ने सिर्फ खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, बल्कि वह काफी टैलेंटेड भी हैं। वहीं अब दीपिका ने अपने टैलेंट के दम पर एक बार फिर भारत को गौरवान्वित होने का मौका दिया है । दरअसल, हाल ही में एकेडमी म्यूजियम गाला का आयोजन किया गया, जिसे ऑस्कर के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मंच माना जाता है।

क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। विराट और अनुष्का की लंदन से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, इस बीच दोनों की एक ऐसी फोटो आई है, जिसको लेकर दोनों ट्रोल किए जा रहे हैं। बॉम्बे बस्टल नाम के रेस्त्रां में विराट-अनुष्का ने शेफ सुरेंद्र मोहन के साथ फोटो क्लिक करवाई। इस फोटो में विराट और अनुष्का दोनों ने कुछ ज्यादा ही बड़े साइज के कपड़े पहन रखे हैं। विराट ने चेक्स का लॉन्ग कोट पहना हुआ है, जबकि अनुष्का ने लॉन्ग जैकेट पहन रखी है। दोनों की इस फोटो पर काफी मजेदार कमेंट्स आए हैं।

मुंबई - भारतीय महाकाव्य श्रीमद रामायण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर 01 जनवरी 2024 से शुरू होगा। श्रीमद रामायण में मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम के रूप में सुजय रेऊ नजर आयेंगे। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन चैनल ने श्रीमद रामायण एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें दर्शकों को मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम से खूबसूरती से परिचित कराया गया है। सुजय रेऊ ने कहा,श्रीमद रामायण में यह अवसर पाकर मैं सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रहा हूं।

बॉलीवुड स्टार अरबाज खान हिंदी फिल्म की शूटिंग के लिए देश-दुनिया में पर्यटन के लिए विख्यात पर्यटन नगरी मनाली पहुंच गए हैं। मनाली और लाहुल की सुंदर वादियों में अरबाज खान अपनी फिल्म की शूटिंग करेंगे। फिल्म की शूटिंग के लिए लाहुल और मनाली पर्यटन स्थल में स्थान भी चिन्हित किए हैं। अरबाज खान ताज बड़ागढ़ रिजॉर्ट और स्पा में रुके हैं। अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस विजेता नकुल खुल्लर और ताज बड़ागढ़ रिसॉर्ट और स्पा के महाप्रबंधक नीलाभ पांडे ने उनका स्वागत किया।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी सुपरहिट फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर को दिल के करीब मानते हैं। मिलन लुथरिया निर्देशित फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ के प्रदर्शन के 12 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में विद्या बालन, नसीरुद्दीन शाह,इमरान हाशमी और तुषार कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इमरान हाशमी ने कहा, ‘द डर्टी पिक्चर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल फिल्म एनिमल की सफलता से बेहद खुश हैं। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म एनिमल रिलीज हो गई है। ‘एनिमल’ ने दो दिनो में 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री त्रिप्ति डिमरी का कहना है कि फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ काम करना उनके लिए अद्भुत अनुभव रहा है। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल में रणबीर कपूर,अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म एनिमल रिलीज हो गयी है। ‘एनिमल’ में त्रिप्ति

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर फिल्म एनिमल में अपने पुत्र रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस देखकर भावुक हो गईं। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल में रणबीर कपूर,अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म एनिमल रिलीज हो गयी है। ‘एनिमल’ में बेटे रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस देख नीतू