हरियाणा

सेठ जयप्रकाश पोलीटेक्नीक दामला में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों द्वारा एकेडमिक्स, खेलकूद, कल्चरल एवं अन्य एक्टिविटीज में अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने सभी पुरस्कार विजेताओं और अन्य बच्चों को जिन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया उन सबको मुबारकबाद दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि वही बच्चा पुस्कृत होता है, जो अपना काम मेहनत और लगन के साथ करता है । वह हमेशा ही पुरस्कार का भागीदार होता है और जो बच्चे प्रतियोगिताओं में भाग लेने के बाद अपनी प्रतिभा में लगातार सुधार करते हैं, वे सब पुरस्कार के भागीदार बनते हैं।

पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगते गांव निचला कोना में पुलिस ने एक व्यक्ति के घर के आंगन और खेत से गुप्त सूचना के आधार भारी मात्रा में अफीम के पौधे पकड़े हैं। जानकारी देते हुए मढ़ावाला पुलिस चौकी इंचार्ज मान सिंह ने बताया कि उन्हें किसी मुखबर खास से गुप्त सुचना मिली थी कि गांव निचला कोना में एक व्यक्ति ने अपने घर और घर के साथ लगते अपने खेत में चोरी-छिपे अफीम के पौधे लगा कर उसकी खेती की हुई है। यदि जल्द वहा पर रेड की जा

हरियाणा कांग्रेस में दो बड़े नेताओं की ज्वानिंग हुई है। जगाधरी से पूर्व विधायक और जननायक जनता पार्टी के उपाध्यक्ष व यमुनानगर इकाई के अध्यक्ष रहे अर्जुन सिंह गुर्जर ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। उनके साथ भाजपा नेता भूम सिंह राणा ने भी आज कांग्रेस की सदस्यता

हरियाणा में चुनावी हार-जीत की नहीं बल्कि लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई है। इस लड़ाई को इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ लडक़र जीतेगा। ये ऐलान किया है राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने। दीपेंद्र हुड्डा गुरुवार को रोहतक में इंडिया गठबंधन के पहले संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित सम्मेलन में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व

सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी नागरिक अमन कुमार ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा चंडीगढ़ की हिदायत अनुसार राजनीतिक दलों, चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के लिए रैली, जनसभा, तथा फ्लेक्स-बैनर इत्यादि के लिए 14- पिहोवा के अंतर्गत पडऩे वाले ब्लॉक इत्यादि के लिए जगह निर्धारित की गई है। रैली इत्यादि के लिए स्थान उपलब्ध होने पर सहायक निर्वाचन अधिकारी कम उपमंडल अधिकारी

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कुरुक्षेत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस की बर्बरता के खिलाफ पंचकूला में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि बीजेपी की तानाशाही का खात्मा आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना भाजपा की तानाशाही है और भाजपा देश को तानाशा

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व में हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना योगदान अवश्य करें। इसके लिए प्रत्येक मतदाता यह सुनिश्चित कर लें कि उनका नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज हो। जिस मतदाता का नाम मतदाता सूची में है, केवल वही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है। यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में है, लेकिन उसके पास मतदाता पहचान पत्र (एपिक) नहीं है, तो वह निर्वाचन आयोग द्वा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हाई कोर्ट के उसे फैसले का स्वागत किया है, जिसमें कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए भूमि सुधार कानून को मान्यता दी है। दरअसल, हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में विभिन्न वर्गों को भूमि का मालिकाना हक देने के लिए कांग्रेस सरकार ने दोहलीदार, बूटीमार, भोंडेमार और मुकरारीदार अधिनियम 2010 लागू किया था। इसकी संवैधानिक

चंडीगढ़। हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने नूह के एक पुलिस उप निरीक्षक को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ब्यूरो ने रविवार को बताया कि सिटी थाने में तैनात उप निरीक्षक...