हरियाणा

हरियाणा में चुनावी हार-जीत की नहीं बल्कि लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई है। इस लड़ाई को इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ लडक़र जीतेगा। ये ऐलान किया है राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने। दीपेंद्र हुड्डा गुरुवार को रोहतक में इंडिया गठबंधन के पहले संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित सम्मेलन में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व

सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी नागरिक अमन कुमार ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा चंडीगढ़ की हिदायत अनुसार राजनीतिक दलों, चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के लिए रैली, जनसभा, तथा फ्लेक्स-बैनर इत्यादि के लिए 14- पिहोवा के अंतर्गत पडऩे वाले ब्लॉक इत्यादि के लिए जगह निर्धारित की गई है। रैली इत्यादि के लिए स्थान उपलब्ध होने पर सहायक निर्वाचन अधिकारी कम उपमंडल अधिकारी

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कुरुक्षेत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस की बर्बरता के खिलाफ पंचकूला में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि बीजेपी की तानाशाही का खात्मा आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना भाजपा की तानाशाही है और भाजपा देश को तानाशा

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व में हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना योगदान अवश्य करें। इसके लिए प्रत्येक मतदाता यह सुनिश्चित कर लें कि उनका नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज हो। जिस मतदाता का नाम मतदाता सूची में है, केवल वही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है। यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में है, लेकिन उसके पास मतदाता पहचान पत्र (एपिक) नहीं है, तो वह निर्वाचन आयोग द्वा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हाई कोर्ट के उसे फैसले का स्वागत किया है, जिसमें कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए भूमि सुधार कानून को मान्यता दी है। दरअसल, हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में विभिन्न वर्गों को भूमि का मालिकाना हक देने के लिए कांग्रेस सरकार ने दोहलीदार, बूटीमार, भोंडेमार और मुकरारीदार अधिनियम 2010 लागू किया था। इसकी संवैधानिक

चंडीगढ़। हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने नूह के एक पुलिस उप निरीक्षक को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ब्यूरो ने रविवार को बताया कि सिटी थाने में तैनात उप निरीक्षक...

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे देश की तरह हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। देशभर की तरह हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-तीन स्थित सीएम नायब सैनी के आवास के सामने हिंसक प्रदर्शन किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि लोकसभा चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवार को नामांकन से पहले एक अलग बैंक खाता खुलवाना होगा। चुनाव से संबंधित खर्च केवल इसी खाते के माध्यम से किया जा सकता है। उम्मीदवार अधिकतम 95 लाख रुपए तक खर्च कर सकता है। चुनाव लडऩे वाले अभ्यार्थी लेन-देन चेक, ड्राफ्ट एवं अन्य इलेक्ट्रोनिक मोड यानी आरटीजीएस ए

पूर्व मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि भाजपा जिसे भी कुरुक्षेत्र लोकसभा का प्रत्याशी बनाएगी, उसे यहां से जीत दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हलके के लोगों का लक्ष्य होना चाहिए कि लोकसभा की नौ विधानसभाओं में से सबसे ज्यादा बहुमत इस क्षेत्र से पार्टी को मिले। पूर्व मंत्री संदीप सिंह टिकरी निवास स्थान पर सरपंचों, पंचों, ब्लॉक समिति जिला परिषद एवं नगर पालिका पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए क