एकजुटता ने दिलाई जीत

By: Dec 20th, 2017 12:05 am

बीबीएन — दून में भाजपा एकजुटता के बुते ही कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने में कामयाब रही। आज तक के सियासी इतिहास पर नजर दौड़ाएं तो पता चलता है कि दून विस क्षेत्र में दूसरी दफा परमजीत सिंह पम्मी के रूप में भाजपा ने अपना कमल खिलाया है। इससे पूर्व 2007 में भाजपा महिला नेत्री विनोद कुमारी दून में पार्टी का खाता जीत से खोला था। दून विधानसभा सीट पर जीत में पार्टी के गुटों में एकरूपता का जितना अधिक योगदान रहा है, उतना ही पार्टी प्रत्याशी की साफ व निर्विवाद छवि का भी मतदाताओं पर प्रभाव रहा है और जनता उनको शिमला विस पहुंचा दिया है। एक ओर खास बात चुनाव में यह रही कि पिछली दफा भाजपा से बागी रहे नेता दर्शन सिंह सैणी ने आजाद चुनाव लड़ने की जगह पार्टी में वापसी की, जिसमें पार्टी के आला पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा है। गौरतलब है कि भाजपा के लिए बागी व आजाद प्रत्याशियों ने ही अब तक जीत का खाता खोलने में सबसे बड़ी अड़चन पैदा की थी। दून में पहली दफा भाजपा व कांग्रेस के बीच आमने-सामने की टक्कर रही, जिसमें भाजपा प्रत्याशी ने 4319 मतों के भारी अंतर से जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे कांग्रेस प्रत्याशी राम कुमार चौधरी को करारी शिकस्त दी। दून भाजपा मंडल की पार्टी टिकट को लेकर परमजीत पमी की पैरवी इस जीत की पहली सूत्रधार रही है। मंडल की पहल पर ही परमजीत ने भाजपा की सदस्यता को 21 नवंबर 2016 को ग्रहण किया। इसके बाद से ही मंडल ने उन्हें लोगों के बीच प्रत्याशी के रूप में रखा। मंडल की सक्रियता रही कि दून में टिकट दावेदारी में कई दिग्गज नेता जिनमें पूर्व विधायिका विनोद चंदेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. श्रीकांत शर्मा, पूर्व बीडीसी चेयरमैन बलविंद्र ठाकुर शामिल रहे उन्हें एक साथ प्रचार के लिए मैदान में उतारा गया, इसी एकजुटता के बुते कांग्रेस के दिग्गज चौधरी राम कुमार को मात देने में भाजपा सफल रही।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App