चारों लोकसभा सीटें जीतेगी कांग्रेस

By: Nov 26th, 2018 12:06 am

वीरभद्र सिंह का दावा, पिता की तरह अनुराग ठाकुर भी अब बैठेंगे घर

सुजानपुर —पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में टिकट अभिषेक राणा को मिलना चाहिए। वह अपने पिता के नक्शे कदम पर चलकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। निश्चय ही लोकसभा चुनाव जीतने के बाद प्रदेश का नाम भी चमकाएंगे। वीरभद्र सिंह ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर बहुत जल्द अपने पिता की तरह घर बैठेंगे। वीरभद्र सिंह रविवार को यहां सर्वकल्याणकारी संस्था के वार्षिक समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा के पुत्र अभिषेक राणा का लोकसभा चुनावों में अभिषेक होना चाहिए।  जब भी वह सुजानपुर आए हैं, गदगद हुए हैं। इसका सारा श्रेय सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा को जाता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं।  हिमाचल में चारों सीटें कांग्रेस पार्टी जीतेगी, जो भी प्रत्याशी मैदान में होगा उसके लिए प्रचार भी करेंगे और उसे जीत का आशीर्वाद भी देंगे। उन्होंने कहा कि बीते 25 वर्षों से हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र की सीट भाजपा के खाते में चल रही है, लेकिन इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी इस क्षेत्र को लोकसभा का कोई फायदा नहीं मिला। ऐसे में अबकी बार बदलाव होगा। यहां से विधायक राजेंद्र राणा के बेटे अभिषेक राणा को टिकट मिलेगा और जीत दर्ज करेंगे। विरोधियों को जो सोचना है, सोचें। जो करना है करें, लेकिन मैंने इस युवा नेता को आज से ही जीत का आशीर्वाद दे दिया है। उन्होंने प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर को ईमानदार मुख्यमंत्री करार दिया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पर तंज कसते हुए वीरभद्र ने कहा कि धूमल की नीयत में खोट है। यही कारण है कि आज वह घर पर हार कर बैठे हैं।

खुद ही पद से हट जाएं सुक्खू

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू के पर हमला बोलते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि उन्हें इस पद से खुद ही हट जाना चाहिए। कांग्रेस हाइकमान जल्द इस पर कार्रवाई करे और यह कार्रवाई लोकसभा चुनावों से पहले हो जानी चाहिए, ताकि हिमाचल में चारों की चारों लोकसभा सीटें कांग्रेस पार्टी जीत सके।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App