वीडियो एलबम जोगिया हुई रिलीज

By: May 18th, 2023 12:55 am

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी शुभकामनाएं, बढ़ती लोकप्रियता को भी सराहा
स्टाफ रिपोर्टर-अर्की
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यहां जगत एंटरटेन्मेंट कंपनी द्वारा निर्मित वीडियो एल्बम जोगिया जारी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एल्बम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी तथा राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचली कलाकारों की बढ़ती लोकप्रियता की सराहना की। उन्होने कहा कि एल्बम में योगदान देने वाले सभी कलाकार हिमाचल से हैं तथा इस एल्बम के माध्यम से इन्होंने अपनी विलक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचली संगीत में प्रदेश की परंपराओं तथा मूल्यों को बढ़ावा देने पर बल देते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से जहां युवा पीढ़ी को देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत से रू-ब-रू होने का मौका मिलता है वहीं हिमाचल की संस्कृति को देश-विदेश में लोकप्रिय बनाने में मदद भी मिलेगी।

उन्होंने जीवन में सफलता प्राप्त करने में कठिन परिश्रम के महत्त्व पर भी बल दिया। उन्होंने युवाओं को जीवन की चुनौतियों का सामना कर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व, कंपनी के मुख्य प्रबंध जगत गौतम ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री दीपा दास मुंशी, विधायक केवल पठानिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, कांग्रेस नेता विवेक शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह तथा अन्य उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App