कांग्रेस-सरकार की अंतर्कलह चरम पर

By: Jan 18th, 2017 12:01 am

शिमला —  कांग्रेस पार्टी और प्रदेश की सरकार के बीच चल रही लड़ाई अब जनमानस तक पहुंच गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा युवाओं की वकालत करने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा दी गई नसीहत और उसके बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा वीरभद्र सिंह को दिया गया जवाब यह कांग्रेस की अंतर्कलह की चरम सीमा है। उक्त बात भाजपा विधायक डाक्टर राजीव बिंदल ने कही। उन्होंने कहा कि आए दिन प्रदेश कांग्रेस सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस पार्टी और प्रदेश सरकार का टकराव होता है। इस लड़ाई में हिमाचल की जनता पिस रही है। कांग्रेस पार्टी में वर्चस्व की जंग जोरों पर है, जहां मुख्यमंत्री पुत्रमोह में फंसे हैं, वहीं पार्टी की कांग्रेस की युवा पीढ़ी आर-पार की जंग के मूड़ में दिखाई देती है। डा. बिंदल ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस की अंदरूनी कलह से कुछ नहीं लेना है, परंतु जनता की मूलभूत सुविधाओं, सड़क-बिजली-पानी-रोजगार पर यह लड़ाई भारी पड़ रही है। प्रदेश अंधेरे में डूबा है, पीने का पानी नहीं है, सड़कें बंद हैं। इस विपत्ति में कांग्रेसी नेता राजनीति के दांवपेंच चल रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App