डिपुओं के तेल से कब लगेगा तड़का
प्रदेश में टेंडर फाइनल नहीं होने से नहीं हुई सप्लाई, रिफाइंड पर ही जोर
शिमला – प्रदेश के राशन डिपुओं से सस्ता खाद्य तेल गायब हो गया है। इस बार राशन कार्ड पर सरसों का तेल दिया जाना है। डिपुओं में अभी भी इसकी सप्लाई नहीं पहुंची है। तेल के लिए टेंडर करवाए जा चुके हैं, लेकिन अभी भी फाइनल नहीं हो पाए हैं। इससे लोगों को अभी भी तेल के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इस बार लोगों को सरसों का तेल डिपुओं में दिया जाना है, लेकिन अभी तक तेल की सप्लाई डिपुओं में नहीं पहुंच पाई है। डिपुओं में सरसों का तेल उपलब्ध करवाने के लिए काफी समय पहले टेंडर करवाए जा चुके हैं, लेकिन इन्हें अभी फाइनल नहीं किया गया है। ये टेंडर दो सप्ताह से अधिक समय से सरकार के पास पड़े हुए हैं। खाद्य आपूर्ति निगम ने 14 दिसंबर को सरसों के लिए टेंडर करवाए थे। इससे पहले भी नवंबर में खाद्य आपूर्ति निगम ने सरसों के लिए टेंडर करवाए थे। इन्हें 23 नवंबर को खोला गया था, लेकिन सरकार ने इनको तकनीकी आधार पर रदद् कर दिया था। इसके बाद नए सिरे से टेंडर करवाए गए थे। तेल की सप्लाई न होने से उपभोक्ता राशन डिपुओं के चक्कर लगा रहे हैं और वहां से उनको निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। हालांकि कुछ डिपुओं में रिफाइंड तेल उन उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है, जिनको पिछला पूरा कोटा नहीं दिया गया है। प्रदेश के डिपुओं में उपभोक्ताओं को रोटेशनवाइज रिफाइंड और सरसों का तेल दिया जाएगा। तीन माह के लिए सरसों और तीन माह के लिए रिफाइंड दिया जाता है। जून से अगस्त तक के लिए उपभोक्ताओं को सरसों का तेल दिया गया, जबकि सितंबर से नवंबर तक रिफाइंड दिया जाएगा।
बाजार में महंगा पड़ रहा तेल
समय पर टेंडर न होने से दिसंबर में भी डिपुओं में पिछला रिफाइंड तेेल का कोटा दिया गया। विभाग को दिसंबर और जनवरी का सरसों का तेल इसी माह लोगों को देना है, लेकिन इसकी अभी सप्लाई ही नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में अब लोगों को खुले बाजार से ऊंचे दाम पर तेल खरीदना पड़ रहा है। सरकार ने जनता को महंगाई से राहत देने के लिए सबसिडी योजना लागू की है। इसके तहत राशन कार्ड पर नमक, दालों के अलावा खाद्य तेल भी सस्ते दाम पर डिपुओं से दिया जा रहा है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App