बिजली बोर्ड में स्टाफ कम, बढ़ा काम का बोझ

By: Jan 7th, 2017 12:01 am

तकनीकी कर्मचारी संघ प्रबंधन के रवैये से नाराज; कहा, नहीं हो रही नई भर्ती

नम्होल – प्रदेश विद्युत बोर्ड प्रबंधन तकनीकी कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों के हजारों पद खाली पड़े हुए हैं, जिससे कर्मचारियों पर कार्यभार बढ़ रहा है। जिस अनुभाग में 20 से 25 कर्मचारी होते थे, वे मात्र दो या तीन कर्मचारी रह गए हैं। बिजली बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी शालिग्राम ने बताया कि बोर्ड में 27000 तकनीकी कर्मचारी होते थे, आज मात्र 7000 कर्मचारी ही हैं। बोर्ड प्रबंधन में पांच माह पूर्व तकनीकी कर्मचारियों के तीन हजार खाली पद भरने का निर्णय निर्णय लिया था, परंतु आज तक पद भरने की प्रक्रिया प्रारंभ करनी तो दूर जूनियर टी-मेट के लगभग 700 पदों को भरने के लिए ली गई परीक्षा का परिणाम भी आज तक घोषित नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त विषयों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो 16 जनवरी को बोर्ड प्रबंधन द्वारा संघ के मध्य वार्ता में कड़ा रुख अख्तियार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आठ जनवरी को विश्राम गृह नम्होल में प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में रणनीति तैयार की जाएगी और नौ जनवरी को बिलासपुर इकाई के चुनाव संपन्न होंगे।

 

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App