सैन्य शौर्य को भी जानें
( अमित पडियार (ई-मेल के मार्फत) )
इस साल शौर्य पदक देकर सम्मानित किए हुए सैनिकों की साहस कथाओं को ज्यादा लोगों तक प्रसारित करने का आवाहन प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में किया है। सैनिक किस तरह दुश्मन से लड़ते हैं, यह देश की जनता को पता रहना चाहिए। लोगों को क्रिकेटर, बालीवुड सितारों की तो अथाह जानकारी रहती है, लेकिन जिनकी वजह से हम सुरक्षित हैं, उनके संदर्भ में हमारे ज्ञान की कंगाली साफ देखी जा सकती है। उन्हें यह पदक क्यों मिला, यह हमें पता रहना चाहिए। सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी तेजी से दुनिया में पहुंच सकती है। इस माध्यम का हमें नेक कार्य के लिए सही उपयोग करना चाहिए, जिससे हमारे ज्ञान में वृद्धि के साथ ही सैनिकों के प्रति और आदर बढ़ेगा। सैनिकों के साहस का बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार करना हमें अपना एक कर्त्तव्य समझना चाहिए। हमारे जांबाज सैनिक सीमा पर अगर अपना फर्ज निभा रहे हैं, तो क्यों न हम उनके साहस की प्रशंसा करने का अपना फर्ज निभाएं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App