अगर जीता तो कैराना में लग जाएगा कर्फ्यू

By: Jan 31st, 2017 12:02 am

भाजपा नेताओं के विवादित बोल

नई दिल्ली— जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे नेताओं के बिगड़े बोल बढ़ते जा रहे हैं। यूपी में जनसभाओं को संबोधित करने के दौरान भाजपा के दो नेताओं ने विवादित बयान दिए हैं। भाजपा विधायक सुरेश राणा ने कहा कि अगर मैं जीत जाता हूं तो कैराना, देवबंद और मुरादाबाद में कर्फ्यू लग जाएगा। थाना भवन में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने ऐसा बयान दिया है। वह इसी सीट से प्रत्याशी हैं। इनका नाम साल 2013 में हुए मुजफ्फरनगर दंगे में भी शामिल है। उधर, भाजपा के एक और नेता संजीव बलयान ने मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधा और कहा कि मुलायम सिंह यादव हमेशा ही सांप्रदायिकता की राजनीति करते हैं, उन्हें अब मर जाना चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App