अवैध खनन पर 75 हजार जुर्माना

By: Jan 27th, 2017 12:05 am

बीबीएन –  पुलिस प्रशासन नालागढ़ द्वारा अवैध खनन के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत डीएसपी नालागढ़ डा. साहिल अरोड़ा ने मंगलवार को अवैध खनन में पांच वाहनों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने पकड़े गए वाहनों से करीब 75 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया है। जानकारी के अुनसार मंगलवार शाम को डीएसपी नालागढ़ डा. साहिल अरोड़ा की अगवाई में पुलिस टीमों ने नालागढ़ क्षेत्र के ढेरोंवाल में छापामारी के दौरान अवैध खनन में लगे वाहनों को दबोचने में सफलता हासिल की है। इस दौरान उन्होंने पांच वाहनों को अवैध खनन सामग्री ले जाते हुए दबोचा। डीएसपी डा. साहिल अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया है, जिसके तहत विभिन्न जगहों पर छापामारी कर अवैध खनन में संलिप्त वाहनों को पकड़ा जा रहा है। उन्होेंने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App