कार्यकारिणी अवैध

By: Jan 3rd, 2017 12:01 am

शिमला — प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के सह संयोजक अमरजीत सिंह रैना ने कहा कि अमीर हुसैन नामक व्यक्ति ने खुद को ब्लॉक कांग्रेस द्रंग अल्पसंख्यक विभाग का संयोजक, अध्यक्ष बताते हुए द्रंग ब्लॉक कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कार्यकारिणी गठित की है, जो कि अवैध है। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से आधिकारिक तौर पर लियाकत अली दं्रग ब्लॉक कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के संयोजक/ अध्यक्ष हैं। अगर कोई व्यक्ति अपने आप को दं्रग ब्लॉक का संयोजक/ अध्यक्ष बताते हुए कार्यकारिणी का गठन करता है तो वह पूरी तरह से अवैध है और प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से इसे कोई मान्यता प्राप्त नहीं है। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग इसकी किसी भी गतिविधियों के प्रति जिम्मेदार नहीं है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App