कुशन के साथ सोफे की शान

छोटी-से-छोटी एक्सेस्रीज आपके घर की खूबसूरती में इजाफा कर सकती है। महत्त्वपूर्ण बात यह है कि आप उस एक्सेसरीज का इस्तेमाल किस तरह से करती हैं। अपने घर की खूबसूरती को कुशन की मदद से कैसे बढ़ाएं। घर की सजावट सिर्फ  महंगी चीजों और बड़े-बड़े सामानों से ही होती है। घर को सजाने के लिए छोटी से छोटी चीज भी बड़ी मायने रखती है। अब आप कुशन को ही ले लीजिए। कुशन सिर्फ  सोफे की सजावट ही नहीं बढ़ाता, बल्कि ड्राइंग रूम से लेकर बेडरूम तक की खूबसूरती में चार चांद लगाता है। कुशन का इस्तेमाल आप किस तरह से करती हैं, यह आपके साथ-साथ बेडरूम या ड्राइंग रूम की बनावट पर निर्भर करता है। बड़े कुशन को पीछे रखते हुए उससे छोटे को आगे की ओर घटते क्रम में लगाकर रखने से बेड और सोफे का लुक अच्छा आता है। साथ ही इससे आपके डेकोरेटिव कुशन के कपड़े और रंग भी आसानी से नजर आएंगे।