कोहरे से एक घंटा लेट पहुंची हिमाचल एक्सप्रेस

By: Jan 31st, 2017 7:38 pm

newsऊना— उत्तर भारत में पड़ रहे घने कोहरे का असर रेलवे पर भी पड़ रहा है। घने कोहरे के चलते बरेली से ऊना पहुंचने वाली हिमाचल एक्सप्रेस बीती रात्रि करीब एक घंटा देरी से ऊना पहुंची। जिससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हजारो यात्री अपने गंतव्य स्थानों पर देरी से पहुंचे। हिमाचल एक्सप्रैस का ऊना पहुंचने का समय करीब आठ बजकर 55 मिनट है। लेकिन घने कोहरे के चलते हिमाचल एक्सप्रैस गाड़ी अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटा देरी से पहुंची। ट्रेन के देरी से पहुंचने पर अपनी परिजनों, रिश्तेदारों व सगे संबंधियों को स्टेशन पर रिसीव करने पहुंचे लोगों को भी एक घंटा इंतजार करना पड़ा। काफी देर तक लोग स्टेशन पर ठंठ से ठिठुरते रहे। स्टेशन मास्टर रोहित कुमार झा ने बताया कि धुंध व कोहरे के चलते हिमाचल एक्सप्रैस अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटा देरी से पहुंची।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App